Advertisment

‘रन फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन’ में शामिल हुई CM Rekha Gupta, बोलीं- "लोगों का पैसा बचेगा"

CM रेखा गुप्ता ने ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में ‘रन फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन’ को हरी झंडी दिखाई और इसमें भाग लिया।

author-image
Jyoti Yadav
CM Rekha Gupta joined Run for One Nation, One Election said People money will be saved
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क | केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद ने ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के ‘नॉर्थ कैंपस’ में आयोजित दौड़ ‘रन फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन’ को हरी झंडी दिखाई और इसमें भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के रग्बी स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर डीयू के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह भी उपस्थित थे। 

Advertisment

प्रशासन विकास पर ध्यान केंद्रित कर सके

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धमेंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘आज ‘एक देश, एक चुनाव’ (ओएनओई) देश की जरूरत है और यह एक आंदोलन बन गया है। अगर हम चाहते हैं कि भारत 2047 तक एक मजबूत आर्थिक शक्ति बने, तो हर पांच साल में एक साथ सभी चुनाव कराने से संसाधनों की बचत होगी और प्रशासन विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।’’ 

Advertisment

पैसों का इस्तेमाल देश के विकास में होगा 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इसी तरह की राय जाहिर की और कहा, ‘‘‘एक देश, एक चुनाव’ एक ऐसा समाधान है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत कर सकता है। बार-बार चुनाव होने से करदाताओं का पैसा भारी मात्रा में खर्च होता है। अगर एक साथ चुनाव कराए जाएं तो इन पैसों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए किया जा सकता है।’’ गुप्ता ने कहा, ‘‘हर बार चुनाव कराने पर हजारों करोड़ रुपये खर्च होते हैं। शिक्षकों और स्कूल प्रशासकों सहित सरकारी कर्मचारियों को अपना मूल कार्य छोड़कर चुनाव के काम में सहयोग करना पड़ता है। लोगों को केवल एक बार ही अपना चुनाव करना चाहिए। हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने विकास में बाधा डालने वाले अवरोधकों को हटा दें।’’

Advertisment

 CM Rekha Gupta News | cm rekha gupta delhi | CM Rekha Gupta

CM Rekha Gupta CM Rekha Gupta News cm rekha gupta delhi
Advertisment
Advertisment