/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/19/z9hUHBkq10kz3fTRVgnW.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ 571 करोड़ रुपये की सीसीटीवी परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार,19 मार्च को यह जानकारी दी।
केजरीवाल सरकार ने 2017-18 में एक निजी कम्पनी "बी.इ.एल." को सी.सी.टी.वी. लगाने का 571 करोड़ रूपए का ठेका दिया था, जिसमें विलंब को लेकर कम्पनी पर 16 करोड़ रूपए का जुर्माना 2019 में लगाया गया जिसे कुछ ही दिन बाद सत्येन्द्र जैन ने 7 करोड़ लेकर माफ कर दिया था।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) March 19, 2025
ए.सी.बी. ने 2023 में… pic.twitter.com/8v9eOn8fwH
प्राथमिकी दर्ज की गई
संयुक्त पुलिस आयुक्त (एसीबी) मधुर वर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
दिल्ली सरकार को 7 करोड़ की रिश्वत दी
AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ACB द्वारा FIR दर्ज किए जाने पर कहा, "आरोप लगाए गए हैं कि केंद्र सरकार की कंपनी ने AAP की दिल्ली सरकार को 7 करोड़ की रिश्वत दी ताकि उनका 16 करोड़ का जुर्माना माफ कर दिया जाए... केंद्र सरकार क्या 16 करोड़ का जुर्माना लगने के बाद कोर्ट नहीं जा सकती थी?... आज तक उन्होंने(भाजपा) हमारे(AAP) खिलाफ कितनी ही कार्रवाई और कितनी ही जांच करवा ली लेकिन एक चवन्नी का प्रमाण कहीं नहीं मिल पाया और आगे भी नहीं मिलेगा क्योंकि कहीं कोई घोटाला हुआ ही नहीं है... भाजपा को अपनी जांच एजेंसियों का सही उपयोग करके असली अपराधियों को पकड़ना चाहिए और यह सार्वजनिक धन की बर्बादी बंद करनी चाहिए।"
#WATCH | दिल्ली: AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ACB द्वारा FIR दर्ज किए जाने पर कहा, "आरोप लगाए गए हैं कि केंद्र सरकार की कंपनी ने AAP की दिल्ली सरकार को 7 करोड़ की रिश्वत दी ताकि उनका 16 करोड़ का जुर्माना माफ कर दिया जाए... केंद्र… pic.twitter.com/rmisjQbDO2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2025