/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/06/delhi-assembaly-2025-08-06-07-57-20.jpg)
Delhi Assembly Open to Public>
नई दिल्ली,वाई बीएन डेस्क।स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एक विशेष पहल के तहत, दिल्ली विधानसभा को 14 और 15 अगस्त को आम जनता के लिए खोल जा सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह पहला मौका है जब आम लोगों के लिए विधानसभा को खोला जाएगा। राजनेताओं और सरकारके बीच की दूरियां को कम करने के इरादे से यह पहल की जा रही हैं।
विधानसभा भवन में जा सकेंगे आम लोग
पुराने सचिवालय परिसर में स्थित ऐतिहासिक विधानसभा भवन में आम लोग जा सकेंगे और विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है। दिल्ली पुलिस बैंड भी कार्यक्रम स्थल पर प्रस्तुति देगा। अधिकारियों ने बताया कि आयोजन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी तथा तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है।
विरासत स्थल के रूप में विकसित करने की पहल
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता अक्सर इस इमारत को एक विरासत स्थल के रूप में विकसित करने और इसकी विरासत को देखने के लिए आम लोगों को प्रवेश की अनुमति देने की बात करते रहे हैं। दिल्ली की रेखा गुप्ता का मानना है कि लोगों और नेताओं के बीच की दूरियां कम होनी चाहिए। साथ ही इस कदम से आम लोगों का अपने लोकतंत्र से भी जुड़ाव होगा।
फांसीघर विवाद
दिल्ली में इन दिनों 'फांसीघर' का विवाद भी बढ़ता ही जा रहा है। 'फांसीघर' के मुद्दे पर विस में हंगामा भी होचुका है । हालांकि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को विधानमंडल का 1912 का एक नक्शा साझा किया और विधायकों को बताया कि पिछली सरकार ने एक कमरे को गलती से फांसीघर बता दिया था। Independence Day 2025 | bjp delhi | BJP AAP Delhi CM | delhi not present in content