/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/26/mla-ravindra-singh-negi-2025-10-26-18-29-43.jpg)
Photograph: (X.com)
नई दिल्ली, वाईबीएन न्यूज। दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच एक अजीब वाकया सामने आया है। दरअसल, अक्सर चर्चाओं में रहने वाले पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी रविवार की सुबह यमुना नदी की सफाई की स्थिति दिखाने पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान वह खुद हादसे का शिकार होते-होते बचे और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर लोग तरह- तरह के कमेंट कर रहे हैं। कईयों ने तो यहां तक कहा- कैमरा भाजपाईयों की पोल खोल देता है।
विधायक ने कहा- यमुना का पानी अब पिया जा सकता है
वायरल वीडियो में विधायक रविंद्र सिंह नेगी यमुना किनारे यह दावा कर रहे थे कि भाजपा सरकार ने नदी को स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा काम किया है और अब इसका पानी पहले से कहीं अधिक साफ है। यह सब बताने के लिए यमुना किनारे विधायक दो खाली बोतलें लेकर पहुंचे थे और बोतल में पानी भरकर यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि यमुना का पानी इतना साफ है कि उसे पिया जा सकता है। लेकिन जैसे ही वे वीडियो बनाते हुए बोतल भरने का प्रयास कर रहे थे, उनका पैर फिसल गया और वे यमुना में गिर गए। उनके साथ मौजूद लोग पकड़ने के दौड़े लेकिन विधायक जी पानी में चले गए। हालांकि पानी में लगी बाढ़ के सहारे उन्होंने खुद को तुरंत संभाल लिया और किसी बड़ी दुर्घटना से बच गए।
विपक्षी बोले- यमुना को झूठ पसंद नहीं आया
विपक्षी आम आदमी पार्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा पर तंज कसा, “यमुना मां को झूठ पसंद नहीं आया।” आप नेताओं ने कहा कि भाजपा केवल दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि यमुना की हालत अब भी चिंताजनक है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक नेगी का उद्देश्य केवल यह दिखाना था कि यमुना में सफाई अभियान के तहत सुधार हुआ है। विपक्ष इस आकस्मिक घटना को राजनीतिक रंग दे रहा है। इस घटना पर अब पूरा सोशल मीडिया भाजपा और आप समर्थकों के बीच बहस का अखाड़ा बन गया है।
भाजपाइयों के दिखावा और झूठ से यमुना जी भी नाराज़ हो गई हैं।
— Ritu Choudhary (@RituChoudhryINC) October 26, 2025
आजकल इनका एजेंडा चल रहा कि किसी भी तरह से ये साबित कर दिया जाए कि यमुना जी का पानी साफ हो गया है।
बिसलेरी का बोतल लेकर पहुंचे थे, यमुना जी को गुस्सा आ गया फिर देखिए क्या हुआ। pic.twitter.com/w4m9FzzNtK
delhi news | delhi news in hindi | Delhi news today | delhi yamuna ki safai
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)