Advertisment

Delhi Budget 2025: यमुना की सफाई से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा पर खर्च करेगी सरकार, पेश किया 1 लाख करोड़ रुपये का बजट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा में आज, मंगलवार 25 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। सीएम रेखा गुप्ता ने बजट 2025-26 पेश करने से पहले कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लिया।  

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
New Update
DELHI BUDGET

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा में आज, मंगलवार 25 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने परवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा सहित मंत्रियों के साथ दिल्ली बजट 2025-26 पेश करने से पहले कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लिया।  

दिल्लीवासियों के लिए महत्वपूर्ण दिन

Advertisment

बता दें कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पेश किए गए अब तक के सबसे बड़े बजट में कुल व्यय में 31.5 प्रतिशत की भारी वृद्धि की है। इसी के साथ राज्य सरकार का पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) दोगुना होकर 28,000 करोड़ रुपये हो गया है। 

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "इस बार 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया जा रहा है, जो पिछले बजट से 31.5 प्रतिशत अधिक है। यह एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बजट है।"

  • Mar 25, 2025 12:40 IST

    एनईईवी परियोजना के लिए ₹20 करोड़ का बजट आवंटित

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का कहना है, "एक नई परियोजना, 'एनईईवी - एंटरप्रेन्योर इकोसिस्टम एंड विजन का नया युग' लॉन्च किया जाएगा। इस पहल के तहत, बच्चों को आवश्यक कौशल के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं के लिए तैयार करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, एनईईवी परियोजना के लिए ₹20 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।"



  • Mar 25, 2025 12:21 IST

    स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने पर जोर

    स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए हमने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लिए ₹10 करोड़ आवंटित किए हैं।वैकल्पिक स्वास्थ्य सेवा की ओर बढ़ते हुए हम दिल्ली राज्य आयुष सोसाइटी को भी लागू कर रहे हैं।"



  • Mar 25, 2025 12:18 IST

    दिल्ली में 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे

    विशेष तौर पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।"



  • Mar 25, 2025 12:03 IST

    यमुना की सफाई को लिए 500 करोड़ का बजट

    दिल्ली की सरकार ने यमुना की सफाई को अपनी प्राथमिकता बताते हुए, इसके लिए 500 करोड़ का बजट आवंटित किया है। 



  • Mar 25, 2025 11:56 IST

    अस्पताल, स्कूल और सड़कें बनाने पर खर्च करेंगे

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कहा, "आपने दिल्ली से एकत्र राजस्व कर का पैसा देशभर में विज्ञापन पर और दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने पर खर्च कर दिया। आप पहले मुख्यमंत्री हैं, जो अपने राज्य पर ध्यान देने के बजाय प्रधानमंत्री बनने के सपने के साथ जगह-जगह घूम रहे हैं। आप और हममें (भाजपा) में बहुत फर्क है। दिल्ली की जनता ने अपना फैसला कर लिया है और हम उस पैसे को दिल्ली के लिए अस्पताल, स्कूल और सड़कें बनाने पर खर्च करेंगे..."



  • Mar 25, 2025 11:52 IST

    स्वच्छता हमारी सरकार की प्राथमिकता

    दिल्लीवालों को अब साफ पानी मिलेगा। दिल्ली टैंकर घोटाला को खत्म करने के लिए जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। दिल्ली में सीवर की समस्या खत्म होगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली के हर नागरिक को स्वच्छ पानी और उचित स्वच्छता उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने इस क्षेत्र के लिए ₹9,000 करोड़ का ऐतिहासिक बजट आवंटित किया है।" 



  • Mar 25, 2025 11:48 IST

    दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा

    दिल्ली में सरकार उद्योग और निवेश को बढ़ावा देगी। दिल्ली को निवेश और उद्योग के अनुकुल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। दिल्ली में व्यापारियों के लिए ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी। दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली में व्यापारियों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन मुद्दों के समाधान के लिए, हम आज इस सदन में व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना की घोषणा करते हैं।"



  • Mar 25, 2025 11:38 IST

    दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटिन

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "भोजन हर व्यक्ति की बुनियादी ज़रूरत है। खाद्य सुरक्षा बढ़ाने और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों की पोषण स्थिति में सुधार करने के लिए, हम स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दिल्ली भर में 100 'अटल कैंटीन' शुरू कर रहे हैं। इस पहल के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।"



  • Mar 25, 2025 11:35 IST

    लंदन बनेगी दिल्ली

    दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली को लंदन की तरह बनाने की बात कही। दिल्ली की यातायात वयवस्थ पर दिल्ली सरकार एक हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। आप सरकार ने विज्ञापन पर खर्च किया लेकिन हम विकास पर खर्च करेंगे। सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर  जोर दिया है। झुग्गी -झोपड़ियों के विकास पर सरकार  6 सौ 96 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "झुग्गी-झोपड़ी और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों के विकास के लिए दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) को 696 करोड़ रुपये आवंटित कर रहे हैं।" 



  • Mar 25, 2025 11:29 IST

    दिल्ली सरकार का बजट 1 लाख करोड़ रुपए का

    सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान किया है। महिला समृद्धि योजना में 5100 करोड़ का बजट दिया है। जनता को अब 10 लाख का बीमा मिलेगा। दिल्ली विधानसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "इस साल दिल्ली सरकार का बजट 1 लाख करोड़ रुपए का है। दिल्ली विधानसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "पिछली सरकार विकास के हर पहलू में विफल रही... यमुना गंदी थी, सड़कें क्षतिग्रस्त थीं, वायु प्रदूषण बहुत अधिक था। दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी... घाटे में थे। गंदा पानी और ओवरफ्लो सीवर दिल्ली की पहचान बन गए थे..."

     



  • Mar 25, 2025 11:25 IST

    बजट से पहले अपनी कैबिनेट की एक बैठक

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के पहले बजट से पहले अपनी कैबिनेट की एक बैठक ली। 



  • Mar 25, 2025 11:23 IST

    दिल्ली का विकास होगा, राम राज्य स्थापित होगा- सीएम रेखा

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने परवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा सहित मंत्रियों के साथ दिल्ली बजट 2025-26 पेश करने से पहले कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लिया। दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कहा, "बजरंग बली भली करेंगे। दिल्ली का भला होगा। दिल्ली का विकास होगा। राम राज्य स्थापित होगा..." 



CM Rekha Gupta CM Rekha Gupta News Delhi Budget 2025 Budget 2025-26 delhi
Advertisment
Advertisment