Advertisment

Delhi में ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली’, CM रेखा गुप्ता ने भरा जोश

आज मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में जोश भरते हुए कहा कि हजारों बाइकें "भारत मां की जय" के नारों के साथ रवाना हुईं।

author-image
Ajit Kumar Pandey
Delhi में ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली’, CM रेखा गुप्ता ने भरा जोश | यंग भारत न्यूज

Delhi में ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली’, CM रेखा गुप्ता ने भरा जोश | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । आज मंगलवार 12 अगस्त 2025 को दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंची मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि "भारत मां की जय के स्वर के साथ में आज हजारों बाइकें यहां से रवाना हो रही हैं... सांसदों से लेकर हमारी सेना तक, सभी लोग बाइक रैली के माध्यम से अपनी देशभक्ति और अपने मन के भाव प्रकट कर रहे हैं... दिन प्रतिदिन हमारा प्यार, हमारा जोश और हमारी उमंग हर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के साथ बढ़ती जा रही है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने इस राष्ट्रीय उत्सव को हर घर का उत्सव बना दिया। हर घर तिरंगा के माध्यम से आज बच्चा-बच्चा राष्ट्रीयता की भावना को अपने अंदर लेकर चल रहा है... हर व्यक्ति अपनी देशभक्ति को प्रकट का माध्यम इन तिरंगा यात्राओं को बना रहा है..."

हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सांसद विधायक

Advertisment

संस्कृति मंत्रालय के इस कार्यक्रम में AAP और कांग्रेस सांसदों के आयोजन में शामिल नहीं होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "...2014 से पहले इस प्रकार से स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए आपने कब देखा?... आज जो लोग संविधान की कॉपी जेब में लेकर घूम रहे हैं, उनके हाथ में आपको तिरंगा नहीं दिखेगा... ये वही लोग हैं जो देश को बांटने में विश्वास रखते हैं, देश की अखंडता में विश्वास नहीं रखते हैं..."

भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले...

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली ’ पर कहा, "15 अगस्त पहले भी आता था लेकिन यह 15 अगस्त ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया है इसलिए काफी खास है। पीएम मोदी ने तिरंगा यात्रा की जो पहल की है, वह बहुत विशेष है जिसमें देश के सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। कांग्रेस और AAP के नेता नहीं आए। यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं था बल्कि संस्कृति मंत्रालय का कार्यक्रम था हालांकि जिन्हें तिरंगे से प्यार नहीं वे कैसे इसमें शामिल होंगे?"

Advertisment

Har Ghar Tiranga 2025 | Delhi Bike Rally | Bharat Mata Ki Jai | har ghar tiranga bike rally | Har Ghar Tiranga | cm rekha gupta | rekha gupta | Hindi news | news in hindi | breaking news in hindi | delhi news | real time delhi city news | real time news | delhi news khas khabar | delhi news in hindi

delhi news in hindi delhi news khas khabar real time news real time delhi city news delhi news breaking news in hindi news in hindi Hindi news rekha gupta cm rekha gupta Har Ghar Tiranga har ghar tiranga bike rally Bharat Mata Ki Jai Delhi Bike Rally Har Ghar Tiranga 2025
Advertisment
Advertisment