/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/29/RJFJvrQkmYsTVwOE6S8F.jpg)
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना तमिलनाडु राज्य के दौरे पर हैं। एलजी वीके सक्सेना ने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की। इस दौरान वे आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए नजर आये। उपराज्यपाल का वीडियो सामने आया है।
गांव में आदिवासियों के साथ नाचे LG
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना तमिलनाडु के ऊटी पहुंचे हैं। वे ऊटी के थोडार गांव में आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए नजर आए। वीडियो में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना नृत्य के स्टेप्स को शानदार तरीके से करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे आदिवासियों के साथ ताली बजाकर और गोल-गोल घूमकर नृत्य कर रेह हैं। वीके सक्सेना आदिवासी समुदाय के साथ नृत्य करते हुए वह मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
#WATCH | Delhi LG VK Saxena dances with the people of the tribal community during his visit to Thodar Tribal Village in Ooty yesterday pic.twitter.com/iiEQriIdpb
— ANI (@ANI) March 29, 2025
थोडार समुदाय का डांस
थोडार समुदाय तमिलनाडु का प्रमुख आदिवासी समुदाय है। ये लोग अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बहुत महत्व देते हैं। उनका संगीत, नृत्य और कला पारंपरिक रूप से प्रकृति और उनकी धार्मिक आस्थाओं से जुड़े होते हैं। थोडार समुदाय में कई लोक नृत्य होते हैं, जो त्योहार और खास मौके पर किए जाते हैं। कुमारसामी इनका एक प्रमुख लोकनृत्य है।
कोर्ट सुनाएगा फैसला
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 2022 में उन्हें दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। आम आदमी पार्टी सरकार और एलजी वीके सक्सेना के बीच कई बार मतभेद सामने आए। आम आदमी पार्टी सरकार वीके सक्सेना पर कई बार आरोप लगा चुकी है, जिसकी वजह से वे चर्चाओं में रहे हैं। हाल ही में मेधा पाटकर की याचिका पर हाई कोर्ट ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को नोटिस जारी किया था। कोर्ट मेधा पाटकर की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुनाएगा। एडिशनल सेशंस जज विशाल सिंह फैसला सुनाएंगे।