Advertisment

Delhi LNJP अस्पताल में जेनेटिक्स विभाग की शुरूआत, लाखों मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

LNJP अस्पताल दिल्ली में शुरू हुआ देश का पहला मेडिकल जेनेटिक्स विभाग, अब बच्चों की आनुवंशिक बीमारियों का इलाज होगा। NAT लैब से 2 दिन में खून की रिपोर्ट और लैक्टेशन यूनिट से माताओं को राहत मिलेगी।

author-image
Ajit Kumar Pandey
DELHI LNJP HOSPITAL, HINDI NEWS, CM REKHA GUPTA
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । दिल्ली को मिली मेडिकल साइंस की बड़ी सौगात! देश के पहले मेडिकल जेनेटिक्स डिपार्टमेंट से बदल जाएगी लाखों बच्चों की किस्मत। अब सिर्फ 2 दिन में खून की जांच, नहीं लगेगा लंबा इंतजार। रेखा गुप्ता ने LNJP अस्पताल में किए 3 अहम मेडिकल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन। नई तकनीकों से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ।

Advertisment

दिल्ली के LNJP अस्पताल में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीन अहम स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें देश का चौथा और दिल्ली का पहला मेडिकल जेनेटिक्स विभाग, NAT टेस्टिंग लैब और लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट शामिल हैं। इनसे लाखों मरीजों को सीधे फायदा मिलेगा, खासकर नवजात और गर्भवती महिलाओं को।

देश के पहले मेडिकल जेनेटिक्स विभाग का उद्घाटन

Advertisment

दिल्ली में मेडिकल साइंस एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। LNJP अस्पताल में देश का चौथा और राजधानी का पहला मेडिकल जेनेटिक्स विभाग शुरू किया गया है। यह विभाग उन नवजात बच्चों की जटिल आनुवंशिक बीमारियों का इलाज करेगा, जो पहले अक्सर अनदेखी रह जाती थीं। अब सिर्फ एक बूंद खून से बीमारी की पहचान हो सकेगी। ये कदम खासतौर पर माता-पिता और शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव है।

अब डोनर के खून की रिपोर्ट सिर्फ 2 दिन में

रेखा गुप्ता ने NAT टेस्टिंग लैब का उद्घाटन करते हुए बताया कि अब खून की जांच के लिए 45 दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली में पहली बार यह आधुनिक प्रणाली लाई गई है, जिससे डोनर के खून की जांच केवल 2 दिन में पूरी हो सकेगी। यह ब्लड बैंकिंग, थैलेसीमिया और अन्य ब्लड-डिपेंडेंट बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।

Advertisment

मातृत्व को सुरक्षित बनाएगी लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट

तीसरी परियोजना के रूप में LNJP अस्पताल में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट की शुरुआत की गई है। यहां स्तनपान से जुड़ी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान मिलेगा। यह यूनिट खासकर उन माताओं के लिए मददगार साबित होगी जो नवजात बच्चों को स्तनपान कराने में दिक्कत महसूस करती हैं। इससे शिशु मृत्यु दर में भी कमी आने की उम्मीद है।

हर दिल्लीवासी को मिलेगा सीधा लाभ

Advertisment

इन तीनों परियोजनाओं का उद्देश्य साफ है—दिल्लीवासियों को बेहतर, तेज़ और तकनीकी रूप से सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं देना। रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे और कई आधुनिक विभागों की शुरुआत की जाएगी।

क्या आप इससे सहमत हैं? कमेंट करें और अपनी राय साझा करें। 

delhi cm | rekha gupta | cm rekha gupta | cm rekha gupta delhi | Delhi breaking news |

delhi cm rekha gupta cm rekha gupta cm rekha gupta delhi Delhi breaking news
Advertisment
Advertisment