Advertisment

Delhi: जानें क‌ब खुलेगा चिड़ियाघर, एवियन फ्लू से अब कोई खतरा नहीं, जानें नई गाइडलाइन

दिल्ली चिड़ियाघर 30 अक्तूबर के बाद फिर से खुलेगा। अब कोई सक्रिय एवियन फ्लू वायरस नहीं, लेकिन एहतियात के तहत निगरानी जारी रहेगी। नई सुरक्षा गाइडलाइन लागू होंगी।

author-image
Dhiraj Dhillon
Delhi Zoo
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) 30 अक्तूबर के बाद एक बार फिर दर्शकों के लिए खोला जाएगा। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, अब किसी सक्रिय वायरस की मौजूदगी चिड़ियाघर में नहीं है, लेकिन एहतियाती कदम के तौर पर दो और निगरानी नमूने लिए जाएंगे। उनके परिणाम आने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

खोलने से पहले दो बार होगी जांच

चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि 15-15 दिन के अंतराल पर नमूने लेने के दो अतिरिक्त दौर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर प्रशासन पशुओं के स्वास्थ्य, कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N8) के प्रसार को रोकने के लिए सख्त जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल, नियमित निगरानी और पशु स्वास्थ्य जांच जारी है। चिड़ियाघर खुलने के बाद सुरक्षा और स्वच्छता के नए दिशा-निर्देश लागू होंगे। सभी आगंतुकों के लिए मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखना और तय मार्गों पर ही घूमना अनिवार्य किया जाएगा। पशु बाड़ों के पास भीड़ न लगे, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

बर्ड फ्लू के कारण तीसरी बार बंद हुआ था चिड़ियाघर

बता दें कि चिड़ियाघर को 30 अगस्त को अस्थायी रूप से बंद किया गया था, जब H5N1 एवियन फ्लू की पुष्टि हुई थी और 12 पक्षियों की मौत हुई थी। हालांकि, 6 सितंबर के बाद से किसी भी पक्षी की मौत दर्ज नहीं हुई है। यह तीसरी बार है जब बर्ड फ्लू के कारण चिड़ियाघर को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इससे पहले 2016 और 2021 में भी इसी कारण बंद करना पड़ा था। वर्तमान में यहां लगभग 96 प्रजातियों के जानवर हैं और यह देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।
delhinews | Delhi Zoo Reopen News
Delhi Zoo Reopen News delhinews
Advertisment
Advertisment