/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/19/SLm1SXqDqO3wGZD6S3p2.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। शाहदरा में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर ई-रिक्शा चार्ज करते समय आग लगने के बाद 2 बच्चों समेत 6 लोगों को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 वर्षीय सनी 5-10% झुलस गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। सभी को आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
दिल्ली: शाहदरा में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर ई-रिक्शा चार्ज करते समय आग लगने के बाद 2 बच्चों समेत 6 लोगों को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 वर्षीय सनी 5-10% झुलस गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। सभी को आगे के इलाज के लिए जीटीबी… pic.twitter.com/27ekRdjYo2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2025
थाना फर्श बाजार की है घटना
ये घटना पूर्वी दिल्ली के थाना फर्श बाजार इलाके की है। जहां एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर ई रिक्शा चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना 18 मई सुबह 3.50 बजे की बताई जा रही है। आग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर आईओ एएसआई सतेंद्र सिंह पहुंचे। पीसीआर को कॉल मिली थी कि यहां एक घर में आग लगी है। किसी के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है।
घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना शाहदरा के विश्वास नगर में हुई है। धुएं की वजह से घर से छह लोग बेहोश हो गए। सभी को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसके बाद सभी को आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, दो मरीज गंभीर हैं। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।