Advertisment

हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा, कई इलाके जलमग्न

हथिनीकुंड बैराज से बीते पिछले दो दिन में कुल 2.40 लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे दिल्ली यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। खादर क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है।

author-image
Mukesh Pandit
Yamuna flood

यमुना में 21 अगस्त की सुबह पानी की जलस्तर।एक्स

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से बीते पिछले दो दिन में कुल 2.40 लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे दिल्ली यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। खादर क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है। दिल्ली सरकार का दावा है कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। खादर क्षेत्र से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। 

खतरे के निशान के करीब पहुंचा 

फिलहाल, दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 205.85 मीटर दर्ज किया गया, जो निकासी के लिए निर्धारित 206 मीटर के निशान से थोड़ा कम है। बुधवार दोपहर तक, नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.55 मीटर तक पहुंच गई थी और तब से लगातार बढ़ रही है।

yamuna water level

जलस्तर बढ़ने के बाद अधिकारियों ने ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं। उल्लेखनीय है कि हथिनीकुंड बैराज से 18 अगस्त को 1.78 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया, जबकि 19 अगस्त को और करीब 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसका असर अब दिल्ली में दिखाई दे रहाहै। इस स्थिति में यमुना किनारे बसे इलाकों में बाढ़ के हालात बन रहे।

Advertisment

यमुना बाजार में बाढ़ के हालात

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के यमुना बाजार और आसपास के इलाकों में पानी घुसने लगा है, जिससे निवासियों को अपने घर छोड़कर अस्थायी तंबुओं या छतों पर शरण लेनी पड़ रही है।एक अन्य स्थानीय निवासी अनिरुद्ध ने कहा कि पानी जमा हो गया है, जिससे काफी मुश्किलें हो रही हैं और सामान छत पर ले जाया गया है। देव प्रकाश पांडे ने कहा कि हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बहुत सी चीजें, हमारा सामान, सब कुछ बर्बाद हो गया है।

 हमें छतों पर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। हमें खाना नहीं मिल रहा है हालांकि, बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सिंचाई विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। वहीं यमुना किनारे बसे इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। cleaner yamuna river | delhi Yamuna | delhi yamuna river | Yamuna flood 2025 | Yamuna in New Delhi | Yamuna live update 

cleaner yamuna river Yamuna delhi Yamuna delhi yamuna river Yamuna flood 2025 Yamuna in New Delhi Yamuna live update
Advertisment
Advertisment