Advertisment

Delhi: नगर निगम आयुक्त को हटाने की उठी मांग, महापौर ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

Delhi News: दिल्ली के महापौर महेश कुमार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त अश्विनी कुमार को हटाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

author-image
Pratiksha Parashar
AAP delhi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

Delhi News: दिल्ली के महापौर महेश कुमार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त अश्विनी कुमार को हटाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। एमसीडी ने संपत्ति कर जमा करने वाले लोगों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया है, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सवाल खड़े कर रही है।

'भाजपा के इशारे पर काम कर रहे आयुक्त'

आप नेता और दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमसीडी आयुक्त पर आरोप लगाया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुक्त ने मनमाने तरीके से लोगों पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ डाल दिया है। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि इस अतिरिक्त शुल्क को वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है। अब महापौर ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर आयुक्त को हटाने की मांग की है।

Advertisment

आम आदमी पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली के महापौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि एमसीडी के बजट में महंगाई को देखते हुए आम लोगों को राहत देने के कई प्रस्ताव पारित किए गए थे। इनमें 100 गज तक के मकान को संपत्ति कर से छूट देना भी शामिल था। लेकिन आयुक्त ने इसे लागू नहीं किया। आप ने यह भी आरोप लगाया कि बजट में 12,000 संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने का प्रावधान था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।

AAP नेताओं ने दी चेतावनी

Advertisment

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी के पार्षद अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य खुद ही शुरू कर देंगे। महापौर ने भी कहा कि इस तरह का अतिरिक्त शुल्क दिल्ली के लोगों पर एक और बोझ है, जो पहले से ही महंगाई से परेशान हैं।

aap bjp delhi news amit shah delhi
Advertisment
Advertisment