Advertisment

MCD by-election results: BJP की बड़ी जीत, AAP को 3 सीटें, कांग्रेस को एक सीट

MCD उपचुनाव में BJP ने 12 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की, AAP को 3, कांग्रेस और शोएब इकबाल से जुड़े दल को एक-एक सीट मिली। नतीजे दिल्ली की राजनीति में बड़ा संकेत माने जा रहे हैं।

author-image
Dhiraj Dhillon
MCD By election Result

Photograph: (IANS)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। भाजपा के खाते में 12 में से कुल सात सीटें आई हैं। एमसीडी उप- चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) 3 सीटें हासिल करने के बाद दूसरे नंबर पर रही, जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट पर संतोष करना पड़ा। शोएब इकबाल से जुड़े दल ने भी एक सीट पर कब्जा जमा लिया। 

2022 में आप को मिला था बहुमत

2022 के निगम चुनाव में AAP ने बहुमत हासिल किया था। लेकिन उप- चुनाव के नतीजों को दिल्ली की राजनीति के भविष्य के संकेतक के रूप में देखा जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि अब उपचुनाव में BJP का प्रदर्शन मजबूत रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि सात सीटों पर जीत बीजेपी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला परिणाम है और यह दर्शाता है कि वह स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। साथ ही, उप- चुनाव के नतीजे कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी को आहत करने वाले होंगे।

आम आदमी पार्टी तीन सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही

दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) की तीन सीटें ह‌थिया कर उप- चुनाव में दूसरे नंबर पर रही। आजकल जिस तरह से भाजपा की आंधी देश भर में चल रही है, उसमें आम आदमी पार्टी को तीन सीटों पर विजय मिलना “आप” के लिए राहत की बात हो सकती है। जानकारों के मुताबिक यह इस बात का संकेत हैं कि पार्टी अभी भी नगरीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस की एक जीत उसके कमजोर होते जनाधार को कुछ राहत देती है।

Advertisment

भविष्य में दिल्ली की राजनीति को प्रभावित करेंगे नतीजे

MCD के उपचुनाव परिणाम राजधानी के राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे सकते हैं। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में निगम और विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर इनका असर दिखना तय है। नतीजों का साफ इशारा यही माना जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और आम आदमी पार्टी सिमट रही है जबकि कांग्रेस भी कुछ खास नहीं कर पा रही है।

MCD उपचुनाव पर BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल का बयान

BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने MCD उपचुनाव के नतीजों पर कहा, “स्पष्ट है कि MCD चुनाव के नतीजे दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए काम को दर्शाते हैं। लंबे समय के बाद हमने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में चांदनी चौक निगम सीट पर जीत हासिल की है, जो एक बहुत ही प्रतिष्ठित सीट है। मैं सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं और हम एक टीम के रूप में मिलकर दिल्ली के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे।” प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी ने दस साल सत्ता में रहते हुए प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। हमारी पार्टी पूरी तरह से प्रदूषण से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए समर्पित है।”

Advertisment

 Delhi MCD by-election | MCD Delhi | MCD elections

MCD elections MCD Delhi Delhi MCD by-election
Advertisment
Advertisment