Advertisment

शीशा तोड़कर भागे मरीज... दिल्ली के कॉसमॉस अस्पताल में भीषण आग से 1 की मौत

दिल्ली के कॉसमॉस अस्पताल में भयंकर आग से एक कर्मचारी की मौत। शीशे तोड़कर बचाई गई मरीजों और स्टाफ की जान। यह दर्दनाक हादसा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

author-image
Ajit Kumar Pandey
शीशा तोड़कर भागे मरीज... दिल्ली के कॉसमॉस अस्पताल में भीषण आग से 1 की मौत | यंग भारत न्यूज

शीशा तोड़कर भागे मरीज... दिल्ली के कॉसमॉस अस्पताल में भीषण आग से 1 की मौत | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । आज शनिवार 9 अगस्त 2025 को दिल्ली के विकास मार्ग पर स्थित कॉसमॉस अस्पताल में अचानक लगी भीषण आग ने एक कर्मचारी की जान ले ली, जबकि कई लोगों को बड़ी मुश्किल से बचाया गया। मरीज और स्टॉफ शीशा तोड़कर भागने लग। इस दर्दनाक हादसे ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 8 मरीजों को आनन-फानन में दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया। दमकल की टीमों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस घटना ने दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं पर गहरी चिंता पैदा कर दी है।

दिल्ली के विकास मार्ग स्थित कॉसमॉस अस्पताल में दोपहर करीब 12:20 बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई। ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद सर्वर रूम में भयंकर आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे अस्पताल को धुएं से भर दिया। अंदर फंसे मरीजों और स्टाफ के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। जान बचाने के लिए लोगों को अस्पताल के शीशे तोड़ने पड़े, जिसके बाद कुछ लोग बाहर निकल पाए। यह मंजर इतना भयानक था कि हर कोई खौफ में था।

आग की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर अफसर अशोक कुमार जायसवाल के अनुसार, उनकी टीम ने 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन एक व्यक्ति, जो कि अस्पताल का कर्मचारी था, दुर्भाग्यवश अपनी जान गंवा बैठा। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

सुरक्षा मानकों पर बड़े सवालिया निशान

Advertisment

इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अस्पताल में आग से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम थे? क्या सर्वर रूम में सुरक्षा के सारे मानक पूरे किए गए थे? जिस तरह से यह भीषण आग फैली, उससे लगता है कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल के पास कोई ठोस प्लान नहीं था। मरीजों और स्टाफ को खुद ही शीशे तोड़कर जान बचानी पड़ी, जो एक बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 287/106(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

आखिर आग लगने की वजह क्या थी?

अभी तक आग लगने की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। दमकल विभाग की टीमें इस भयंकर आग के पीछे का कारण तलाश रही हैं। हालांकि, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अगर ऐसा है तो यह अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही होगी। एक सर्वर रूम, जहां 24 घंटे बिजली का इस्तेमाल होता है, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली के अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटना ने सिर्फ कॉसमॉस अस्पताल नहीं, बल्कि दिल्ली के सभी अस्पतालों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। आखिर ऐसी घटनाएं कब तक होती रहेंगी?

Advertisment

Delhi Hospital Fire | Cosmos Hospital Tragedy | Fire Safety India | Delhi Fire Incident | Delhi police action 

Delhi police action Delhi Fire Incident Fire Safety India Cosmos Hospital Tragedy Delhi Hospital Fire
Advertisment
Advertisment