/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/21/cm-delhi-rehka-and-cp-delhi-2025-08-21-18-40-56.jpg)
सतीश गोलचा, सीएम रेखा गुप्ता, एसबीके सिंह।
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।दिल्ली को अपना नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां आयुक्त नियुक्त किया गया है। 1991 बैच के आईपीएस गोलचा पर दिल्ली की कानून-व्यवस्था की कठिन जिम्मेदारी है। सीएम गुप्ता पर हमला और राजधानी में हत्याओं की बढ़ती घटनाओं एवं स्कूलों में बम की धमकियों के बीच वो पुलिस के शीर्ष पद की कमान संभालेंगे। इनसे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह को 30 दिन के भीतर ही इस्तीफा देना पड़ा। उनका इस्तीफा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले से जोड़कर देखा जा रहा है।
तिहाड़ जेल के महानिदेशक पद पर रहे हैं
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। साल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है। सिंह ने अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद 31 जुलाई को आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। गोलचा वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं। उन्होंने एक मई, 2024 को यह पदभार ग्रहण किया था।
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था), दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (खुफिया) और अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस में पुलिस उपायुक्त और संयुक्त आयुक्त के रूप में भी काम किया है।
एसबीके सिंह का अचानक इस्तीफा
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसबीके सिंह की नियुक्ति की गई थी। लेकिन वे महज 20 दिन ही पद पर रहे। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के 30 घंटे के भीतर ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। एसबीके सिंह का कार्यकाल बेहद सीमित रहा। कहा जा रहा है कि उनकी कार्य़शैली औरमुख्यमंत्री पर हमले की परिस्थितियों को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। मुख्यमंत्री पर हमले की घटना ने निसंदेह पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। मीडिया में भी यह मामला काफी उछला और दिल्ली पुलिस की किरकिरी हुई। खुद गृहमंत्री अमित शाह ने मामले को हैंडल किया। उसके बाद ही प्रशासनिक हलको में अचानक खलबली मच गई और एसबीके सिंह को इस्तीफा देना पड़ा।
सतीश गोलचा के सामने कठिन चुनौतियां
तिहाड़ के महानिदेशक पद पर रह चुके सतीश गोलचा के सामने पुलिस कमिश्नर के रूप में कई कठिन चुनौतियां रहेंगी। दिल्ली में बढ़ती कानून-व्यवस्था की चुनौतियां, अपराध और अपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करना मुश्किल होगा। उनके पास महिला सुरक्षा, नशीली पदार्थों की तस्करी, आतंकी गतिविधियों और सामाजिक चुनौतियों भी होंगी। उनकी सबसे बड़ी चुनौती जनता के प्रति विश्वास को बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना। atish Golcha Delhi Police | New Delhi Police Commissioner | Delhi law and order challenges, satish Golcha Delhi Police