Advertisment

TV actor Ashish Kapoor को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, जानें क्या है पूरा मामला?

टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली में एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस गिरफ्तारी से इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। जानें, कैसे एक पार्टी ने उनके करियर पर लगाया ग्रहण और आगे क्या होगा?

author-image
Ajit Kumar Pandey
TV actor Ashish Kapoor को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, जानें क्या है पूरा मामला? | यंग भारत न्यूज

TV actor Ashish Kapoor को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, जानें क्या है पूरा मामला? | यंग भारत न्यूज Photograph: (X.com)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।दिल्ली पुलिस ने टीवी अभिनेता आशीष कपूर को दिल्ली में एक हाउस पार्टी में एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिससे टीवी और फिल्म जगत में हड़कंप मच गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई अनुसार दिल्ली पुलिस बताया कि पीड़ित महिला ने आशीष कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। यह घटना दिल्ली के एक घर में आयोजित पार्टी में हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया। 

टीवी एक्टर की गिरफ्तारी से फैंस हैरान!

इस पूरे मामले ने इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे की एक स्याह हकीकत को उजागर किया है। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इतनी बड़ी गिरफ्तारी से साफ है कि पुलिस ने इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती है। 

Advertisment

अब देखना यह है कि आगे की जांच में क्या नए खुलासे होते हैं। इंडस्ट्री में तनाव, फैंस हैरान आशीष कपूर की गिरफ्तारी की खबर ने सिर्फ मनोरंजन जगत में ही नहीं, बल्कि उनके फैंस के बीच भी बेचैनी पैदा कर दी है। 

14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का मतलब है कि आशीष कपूर को फिलहाल जेल में रहना होगा। यह उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। यह मामला अभी शुरुआती चरण में है और कोर्ट के अंतिम फैसले का इंतजार करना होगा। 

TV Actor Ashish Kapoor Arrest | Delhi rape case | TV Industry Controversy | Saat Phere Actor 

Saat Phere Actor TV Industry Controversy Delhi rape case TV Actor Ashish Kapoor Arrest
Advertisment
Advertisment