Advertisment

विकसित दिल्ली मिशन : दिल्ली में 152 सड़क परियोजनाओं के लिए 803 करोड़ रुपये मंजूर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जुलाई में मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस कोष की मांग रखी थी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार के आवंटन के लिए 803.39 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। 

author-image
YBN News
Delhi CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान : क्या धारा 370 से जुड़ा है डॉ. मुखर्जी का सपना? | यंग भारत न्यूज

Delhi CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान : क्या धारा 370 से जुड़ा है डॉ. मुखर्जी का सपना? | यंग भारत न्यूज

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।केंद्र सरकार ने दिल्ली शहर में 152 सड़क परियोजनाओं के लिए 803 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। यह राशि केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के तहत स्वीकृत की गई है। सीआरआईएफ योजना के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सड़क एवं अवसंरचना के विकास एवं रखरखाव के लिए धन उपलब्ध कराया जाता है।

गडकरी से की थी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मांग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जुलाई में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस कोष की मांग रखी थी। मंत्रालय की तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार के आवंटन के लिए 803.39 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। 

यातायात सुरक्षा, गति एवं पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित होगी

दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, ये परियोजनाएं विकसित दिल्ली मिशन का हिस्सा हैं और इनसे लाखों लोगों को यातायात सुरक्षा, गति एवं पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित की जा सकेगी। स्वीकृत परियोजनाओं में पश्चिमी दिल्ली में नजफगढ़-ढांसा मार्ग (16 किमी), आउटर रिंग रोड (5.75 किमी) और नजफगढ़-झरोदा मार्ग (7.2 किमी) शामिल हैं। 

दक्षिणी दिल्ली में प्रेस एन्क्लेव रोड, अगस्त क्रांति मार्ग, ओल्ड महरौली-बदरपुर रोड और नेल्सन मंडेला मार्ग जैसी सड़कें शामिल हैं। उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास ईस्टर्न अप्रोच रोड (3.5 किमी), शास्त्री पार्क फ्लाईओवर (3.1 किमी) और मुख्य बुराड़ी मार्ग (7.1 किमी) जैसे खंडों को भी मजबूत किया जाएगा।  delhi news | North East Delhi news | Delhi news today | delhi news in hindi | delhi news khas khabar 

delhi news khas khabar delhi news in hindi Delhi news today North East Delhi news delhi news
Advertisment
Advertisment