Advertisment

Flood Threats: यमुना खतरे के निशान के भी पार, दिल्ली सचिवालय में घुसा बाढ़ का पानी, NDRF तैनात

लगातार भारी बारिश और हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय और राहत शिविरों तक घुस आया है। यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर से ऊपर पहुंच गया है। 

author-image
Mukesh Pandit
Yamuna tant
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।लगातार भारी बारिश और हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय और राहत शिविरों तक घुस आया है। यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर से ऊपर पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बुधवार 4 सितंबर को सुबह 6.30 बजे पुराने लोहे के पुल (रेलवे ब्रिज) पर यमुना का जलस्तर 207.09 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरे के स्तर 205.33 मीटर से काफी ऊपर है।

Yamuna Flood in delhi

बाढ़ से हालात गंभीर हुए

राजधानी दिल्ली में बाढ़ से हालात काफी गंभीर हो गए हैं। बुराड़ी, यमुना बाजार और डूब क्षेत्रों में लोगों के घर डूब गए है। यहां से पीड़ित परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। फिलहाल हालात काफी मुश्किल बने हुए हैं। क्योंकि यमुना का पानी तेजी से बढ़ रहा है। सिविल लाइन्स इलाके में दुकानदारों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी दुकानें खाली कर सामान शिफ्ट कर दिया है।

यमुना किनारे बसे लोगों को हटाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल शाम बाढ़ राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की है। किसी भी तरह की कमी को दुरूस्त करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यमुना का जलस्तर बढने की वजह से निगमबोध घाट की दीवार टूटी। निगमबोध घाट में जल भराव होने की वजह से अंतिम संस्कार पर भी रोक लगा दी गई है।

Advertisment

हर स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ टीम तैनात

न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर एनडीआरएफ के DIG मोहसेन शाहेदी ने कहा कि पिछले हफ़्ते हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश हुई है और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है। दिल्ली भी बारिश से प्रभावित हुई है। यमुना का जलस्तर बढ़ गया है और यह खतरे के निशान को पार कर गया है। हमने कल दोपहर से 5 टीमें तैनात कर दी हैं और लोगों को निकालने का काम पूरा हो गया है। प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में पहुंचा दिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारी टीमें तैयार हैं...।"

बाढ़ की चपेट में डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस

हरियाणा के हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी मंगलवार शाम से ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा पहुंचना शुरू हो गया था, जिसके कारण आज यमुना अपने पूरे उफान पर है। यमुना नदि का का जलस्तर काफी बढ़ गया है। यहां बने फार्म हाउस में भी पानी भर गया है। वहां से लोगों को निकाल कर बाढ़ पीड़ितों के लिए बने शेल्टर होम में भेजा जा रहा है। वहीं जेवर क्षेत्र में हजारों बीघा जमीन पर खड़ी फसल डूब गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। Yamuna flood 2025 | Delhi flood situation | Delhi Floods | Delhi flood news 

Yamuna flood 2025 Delhi flood situation Delhi Floods Delhi flood news
Advertisment
Advertisment