Advertisment

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, BJP leader के करीबी समेत तीन गिरफ्तार

फतेहपुर के बिंदकी में भाजपा नेता के करीबी समेत तीन लोगों पर नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानें पूरी खबर।

author-image
Dhiraj Dhillon
gangrape case
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानसिक रूप से कमजोर एक 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता के करीबी शक्ति केंद्र संयोजक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म, और अपहरण के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।  परिवार के अनुसार, किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, और वह पहले भी कई बार रात में गायब हो चुकी है। 

गुरूवार रात लापता हो गई थी किशोरी

गुरुवार रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी कारोबारी रमाकांत शुक्ला ने उसे जनता मोड़ बाईपास से बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बिठाया और शक्ति केंद्र संयोजक मनोज पटेल के चक्की कारखाने पर ले गया। वहां मनोज पटेल और उनके साथी अश्विनी कुमार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह कारखाने से निकलकर एक महिला के पास पहुंची, जिसने पुलिस को सूचना दी।

मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

Advertisment
शुक्रवार सुबह पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की। एसपी अनूप कुमार सिंह ने जांच शुरू की, और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी मनोज पटेल खुद को एक भाजपा नेता का करीबी बताता है। वह रारी का शक्ति केंद्र संयोजक है, एक बैंक की मिनी शाखा चलाता है, और पंचायत मित्र भी है। दूसरा आरोपी अश्विनी कुमार पशुओं का इलाज करता है। तीसरा आरोपी रमाकांत शुक्ला प्रॉपर्टी कारोबारी है। पुलिस ने किशोरी के बयान और मां की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। मामले की जांच जारी है।
Advertisment
Advertisment