Advertisment

Haryana : महायज्ञ के दौरान रणभूमि बना कुरुक्षेत्र, पथराव और फायरिंग से घायल हुए ब्राह्मण

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी और फायरिंग हो गई। इस घटना के दौरान 2 युवकों के घायल होने की खबर है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
haryana
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कुरुक्षेत्र, वाईबीएन नेटवर्क। 

महायज्ञ के दौरान कुरुक्षेत्र रणभूमि में तब्दील हो गया। कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी और फायरिंग हो गई। इस घटना के दौरान 2 युवकों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा लगभग 20 ब्राह्मणों को भी चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्राह्मणों को बासी खाना परोसने को लेकर विवाद शुरू हुआ, धीरे-धीरे यह विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। घटना के बाद तनावपूर्ण हालात हैं। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए मौके पर पुलिस फोर्स को रवाना किया गया है। 

सुरक्षाकर्मी ने चलाई गोली, ब्राह्मण को लगी

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ में खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक, ब्राह्मणों को पुराना खाना परोसने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद माहौल गरमा गया। विवाद के दौरान आयोजकों के सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जो ब्राह्मण को लगी। उन्हें गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। 

एक को गोली, दूसरे के सिर में लगा पत्थर

घटना से नाराज ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड को जाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों घायल व्यक्ति उत्तर प्रदेश के हैं। एक का नाम आशीष है, जो लखनऊ का रहने वाला है और जिसे गोली लगी है। दूसरा घायल युवक प्रिंस है, जो लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। प्रिंस के सिर में पत्थर लगा है। 

ब्राह्मणों पर लाठी से हमला

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 18 मार्च से  1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ की शुरुआत हुई थी। यज्ञ के लिए कई जगहों से ब्राह्मण बुलाए गए थे। महायज्ञ के दौरान ब्राह्मणों ने यज्ञ सम्राट के ऊपर खराब खाना परोसने के आरोप लगाए। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी होने लगी। ब्राह्मणों के ऊपर लाठी भी भांजी गईं। इस बीच आयोजकों के सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए ब्राह्मणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

haryana Crime
Advertisment
Advertisment