/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/24/nasik-rain-2025-06-24-14-23-13.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है। अब तक मानसून 24 राज्यों को कवर कर चुका है। ज्यादातर राज्यों में बारिश की शुरुआत हो गई है। महाराष्ट्र में भीषण बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। नदी-नाले उफान पर हैं, जिसे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने 24 जून को महाराष्ट्र के कई शहरों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
नासिक में बाढ़ जैसे हालात
महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश के चलते गोदावरी नदी उफान पर है। नासिक शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई ऐतिहासिक मंदिर और घाट जलमग्न हो गए हैं। शहर के निचले इलाकों में भी पानी भरा है।
#WATCH नासिक (महाराष्ट्र): गोदावरी नदी के उफान पर आने से शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई ऐतिहासिक मंदिर और घाट जलमग्न हो गए हैं। pic.twitter.com/3O5I9LC9O8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
पुणे में मूसलाधार बारिश
पुणे में पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है, जबकि रायगढ़ जिले में कल रात से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। अलीबाग, मुरुड, पेन, मानगांव और रोहा जैसे क्षेत्रों में निचले इलाकों में जलभराव की खबरें हैं। रायगढ़ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट
मुंबई में मानसून की शुरुआत के साथ ही रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। वसई-विरार और नाला सोपारा में सोमवार रात भर हुई भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया, खासकर गाला नगर सर्किल पर। मौसम विभाग ने 24 से 28 जून के बीच हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। इस दौरान समुद्र में 4.5 मीटर से ऊंची लहरें उठ सकती हैं। सबसे बड़ा हाई टाइड 26 जून को आने की संभावना है। मुंबई नगर निगम (BMC) ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है और नागरिकों से अपील की है कि हाई टाइड के समय समुद्र किनारे न जाएं। जानकारी के मुताबिक, इस साल जून से सितंबर तक मानसून के दौरान कुल 19 बड़े हाई टाइड दर्ज किए जाएंगे।
Mumbai, Maharashtra: Heavy overnight rain in Vasai-Virar and Nala Sopara caused waterlogging on roads, especially at Gala Nagar Circle. Though the rain stopped by morning, cloudy skies remain. Schoolchildren, parents, and workers face difficulties navigating flooded streets pic.twitter.com/8njdveVosl
— IANS (@ians_india) June 24, 2025
भारी बारिश की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 24 जून से आगामी पांच दिनों तक कोंकण और विदर्भ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है, जबकि मराठवाड़ा में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। हालांकि विदर्भ क्षेत्र में शुरुआत में कम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन आने वाले दिनों में वहां भी बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।
सूरत में बाढ़
गुजरात के सूरत में मूसलाधार बारिश से बुरा हाल है। भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शहर के कई हिस्सों में जलभराव के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों, रिहायशी इलाकों और अपार्टमेंट परिसरों में चारों ओर पानी ही पानी फैला हुआ है। विशेष रूप से निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं, जहां की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और पूरा क्षेत्र मानो किसी तालाब में तब्दील हो गया हो। इस भीषण बारिश के चलते न सिर्फ बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, बल्कि लोगों को घर के अंदर रहना भी चुनौतीपूर्ण लगने लगा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और नगर निगम की टीमें लगातार जल निकासी की कोशिशों में लगी हुई हैं। सूरत जिले में स्थित सानिया हेमद गांव बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है, वहीं कस्बे में स्थित एक मंदिर भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी में डूब गया है।
Another monsoon, another 'Masterstroke' fail in Surat!
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) June 24, 2025
While @BJP4India boasts of an 'A1 city,' Gujarat traders are facing crores in losses as rainwater floods Surat's textile market.
PM @narendramodi, This isn't a #SmartCity, it's a city drowning in neglect! pic.twitter.com/SSIhdih69X
maharashtra news | heavy rain alert | Heavy Rainfall | Weather Forecast