/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/07/himachal-mandi-2025-08-07-08-13-11.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार रात हुई तेज बारिश के कारण बुधवार सुबह HRTC मंडी मंडल की 57 बसें अलग-अलग जगहों पर फंस गईं। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 193 रूट बाधित रहे। सबसे ज्यादा असर मनाली से चलने वाली लंबी दूरी की बसों पर पड़ा है। भारी बारिश के चलते HRTC को एक ही दिन में 10.29 लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व नुकसान हुआ है।
मंडलवार नुकसान का आकलन
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/07/himachal-mandi-landslide-2025-08-07-08-13-26.jpg)
मंडी मंडल को अब तक करोड़ों का नुकसान
29 जून को आई आपदा के बाद से HRTC मंडी मंडल को करोड़ों का नुकसान हो चुका है। मंडी डिपो की 6 बसें अब भी सराज क्षेत्र में पिछले 35 दिन से फंसी हुई हैं। लगातार सड़कें बाधित होने के कारण रूट संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
HRTC और प्रशासन की अपील
मंडी मंडल के प्रबंधक उत्तम सिंह ने कहा है कि सड़कें बहाल होते ही बसों को निकाला जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सभी चालकों और परिचालकों को विशेष हिदायतें दी गई हैं। हिमाचल में मॉनसून की मार अब भी जारी है। HRTC को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रशासन की जनता से अपील है कि ऐसे में वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
Heavy Rainfall | himachal news | Himachal Yatra Alert
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us