Advertisment

रांची के अजित नाग का भारतीय रग्बी टीम में चयन

झारखंड के रग्बी खिलाड़ी अजित नाग का चयन चीन में होने वाले एशिया रग्बी अमीरात अंडर-18 चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह तीसरी बार है जब वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले उन्होंने मलेशिया और राजगीर (बिहार) में आयोजित एशिया रग्बी

author-image
MANISH JHA
1757162903882
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : एक दौर था जब झारखंड की पहचान केवल हॉकी और बाद में क्रिकेट के लिए होती थी। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में राज्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। अब रग्बी के खिलाड़ी अजित नाग ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का मान बढ़ाया है।

चीन में होगा एशिया रग्बी अमीरात चैम्पियनशिप

 अजित नाग का चयन भारतीय टीम में चीन के होहोठ में होने वाले एशिया रग्बी अमीरात अंडर-18 चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को आयोजित होगी। अजित का चयन अंडर-18 नेशनल चैम्पियनशिप के दौरान राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ था। 7 अगस्त से कोलकाता में आयोजित कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन कर उन्होंने अंतिम 12 खिलाड़ियों में जगह बनाई। 

तीसरी बार करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अजित नाग इससे पहले भी दो बार भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने 2024 में मलेशिया अंडर-18 और 2025 में राजगीर (बिहार) अंडर-20 एशिया रग्बी चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हाल ही में राजगीर में आयोजित अंडर-20 एशिया चैम्पियनशिप में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया था। 

झारखंड रग्बी एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं

 अजित की उपलब्धि पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार जालान, वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार और महासचिव हेजाज असदक ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

sports INDIAN Jharkhand
Advertisment
Advertisment