Advertisment

होनहार पुलिस अधिकारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़: बाबूलाल मरांडी का राज्य सरकार पर आरोप

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया कि डीजीपी पद पर अवैध रूप से कार्यरत अनुराग गुप्ता को शामिल करने के कारण यूपीएससी ने आईपीएस प्रोन्नति बैठक रद्द कर दी। इससे कई योग्य पुलिस अधिकारियों का भविष्य अधर में लटक गया है।

author-image
MANISH JHA
20250813_165743_0000

रांची वाईबीएन डेस्क : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार होनहार पुलिस अधिकारियों के करियर के साथ खिलवाड़ कर रही है।

अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पर सवाल

मरांडी ने दावा किया कि झारखंड पुलिस सेवा के अफसरों की आईपीएस में प्रोन्नति के लिए आयोजित यूपीएससी की बैठक रद्द हो गई। कारण यह बताया गया कि रिटायरमेंट के बाद भी अवैध रूप से डीजीपी पद पर कार्यरत अनुराग गुप्ता को बैठक में शामिल किया गया, जिससे यूपीएससी ने आपत्ति जताई।

योग्य अफसरों का भविष्य अधर में

मरांडी ने कहा कि इस निर्णय के कारण कई योग्य अफसरों की प्रोन्नति अनिश्चित काल के लिए टल गई है। उन्होंने जोर दिया कि अफसरों के करियर में एक-एक दिन महत्वपूर्ण होता है, और इस तरह की कार्रवाई उनके पेशेवर विकास को बाधित करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निजी स्वार्थ, भ्रष्टाचार और गैरकानूनी कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री पर निजी स्वार्थ का आरोप

 मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया की वे  निजी स्वार्थ  भ्रष्टाचार और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त है, उन्होंने कहा सरकार को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप कर  योग्य अफसर को प्रोन्नति प्रक्रिया कर बहाल  करनी चाहिए,

Police Jharkhand hemant soren
Advertisment
Advertisment