/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/24/babulal-marandi-2025-07-24-08-32-10.jpg)
रांची, वाईबीएन डेस्र।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी पर मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सियायत में दोस्ती और दुश्मनी अपनी जगह है, लेकिन इस प्रतिस्पर्धा में नेताओं के समर्थकों या विशेषकर महिलाओं और उनके परिवार को घसीटना राजनीतिक सुचिता के खिलाफ है।
' मेरा आपसे आग्रह है कि ऐसे अफसरों से बचिए। ये अधिकारी आपको अनावश्यक विवादों में घसीट कर आपकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। राजनीतिक लड़ाई सीधे होनी चाहिए, परिवारों और सहयोगी/समर्थकों को निशाना बनाना एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं है।' बाबू लाल मरांडी
मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को दी नसीहत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मंराडी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक लंबी और विस्तृत पोस्ट लिखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने लिखा है कि राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी अपनी जगह है, लेकिन इस प्रतिस्पर्धा में नेताओं के समर्थकों या विशेषकर महिलाओं और परिवार को घसीटना राजनीतिक शुचिता के खिलाफ है।' मेरा आपसे आग्रह है कि ऐसे अफसरों से बचिए। ये अधिकारी आपको अनावश्यक विवादों में घसीट कर आपकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। राजनीतिक लड़ाई सीधे होनी चाहिए, परिवारों और सहयोगी/समर्थकों को निशाना बनाना एक स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं है।'
सत्ता का दुरुपयोग राजनीतिक प्रतिशोध के लिए न हो
उल्लेखनीय है उनका यह पोस्ट उस समय सामनेआया, जब राज्य में भाजपा के बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही निशिकांत दुबे के एक समर्थक देवता पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सीएम सोरेन से कहा कि संभव है कि यह सब आपकी जानकारी के बिना हुआ हो और आपके कुछ महत्वाकांक्षी अधिकारियों का कारनामा हो। ऐसे अफ़सर वही लोग हैं जिन्होंने अतीत में अपने निजी स्वार्थ के लिये आपको इस्तेमाल किया और मुसीबत में डाला। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि आशा है आप इस मामले का संज्ञान लेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सत्ता का दुरुपयोग राजनीतिक प्रतिशोध के लिए न हो। : Nishikant Dubey controversy | Babulal Marandi News | Political Dignity India | Babulal Marandi Statement