Advertisment

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन में झामुमो की सीटों का बंटवारा तय, 12 सीटों पर लड़ सकती है पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के तहत सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है। झामुमो को 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया कि इनमें 8 सीटों पर पार्टी का मजबूत जनाधार है। अंतिम घोषणा तीनों दलों के शीर्ष नेता करेंगे।

author-image
MANISH JHA
1756957718018
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची/वाईबीएन डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन (राजद, कांग्रेस और झामुमो) में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडेय ने कहा कि बिहार में झामुमो को उसकी राजनीतिक क्षमता और जनाधार के अनुसार सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 12 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है। इनमें से 8 ऐसी सीटें हैं जहां झामुमो का मजबूत जनाधार है। हालांकि, अंतिम घोषणा तीनों दलों के शीर्ष नेताओं के स्तर से होगी।

पहले 16 सीटों पर थी दावेदारी

झामुमो ने शुरुआत में बिहार में 16 सीटों पर दावेदारी ठोकी थी। झामुमो की बिहार यूनिट की ओर से ये प्रस्ताव दिया गया था। पार्टी का मानना है कि कम से कम 12 सीटों पर झामुमो को चुनाव लड़ना चाहिए।

इन सीटों पर झामुमो का दावा

कटोरिया, चकाई, ठाकुरगंज, कोचाधामन, रानीगंज, बनमनखी, धमदाहा, रुपौली, प्राणपुर, छातापुर, सोनवर्षा, झाझा, रामनगर, जमालपुर, तारापुर और मनिहारी।

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर मुहर

 राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ बैठक में इस पर सहमति बनी है। वहीं कांग्रेस और झामुमो को भी इसमें हिस्सेदारी दी गई है। झामुमो के नेताओं का कहना है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और इसमें झामुमो की भूमिका अहम होगी।

Jharkhand Bihar 2025 election Bihar JMM
Advertisment
Advertisment