Advertisment

बेरमो थाना परिसर में लगे हिंसक नारे, छह आरोपी गिरफ्तार, बाबूलाल मरांडी ने प्रशासन पर उठाए सवाल

बोकारो जिले के बेरमो थाना परिसर में हिंसक नारेबाजी की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रशासन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

author-image
MANISH JHA
1757299240003
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, बोकारो वाईबीएन डेस्क – जिले के बेरमो थाना परिसर में रविवार को अराजक तत्वों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए “सर तन से जुदा” जैसे भड़काऊ और हिंसक नारे लगाए। यह घटना सामने आते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी। 

सख्त कार्रवाई पर जोर

 पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के नारे और अराजक गतिविधियां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

छह आरोपी भेजे गए  न्यायिक हिरासत में 

अब तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सभी को अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अन्य संभावित आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। अनुसंधान जारी है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।

संदेश साफ – कानून सर्वोपरि

पुलिस प्रशासन ने दो टूक कहा है कि राज्य में किसी भी प्रकार की अराजकता, नफरत फैलाने वाले नारे या साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। सरकार और प्रशासन दोनों का रुख साफ है कि शांति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisment
Crime Police Jharkhand Babulal Marandi
Advertisment
Advertisment