Advertisment

झारखंड में बड़ी सफलता, चाईबासा में एनकाउंटर में मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली

चाईबासा जिले के गोईलकेरा क्षेत्र में रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ आपटन माझी को ढेर कर दिया। घटना के बाद इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

author-image
MANISH JHA
1757216347115
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, चाईबासा वाईबीएन डेस्क :  चाईबासा जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेला गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी पर रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सली संगठन के सदस्य जुटे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तभी नक्सलियों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला। 

10 लाख का इनामी नक्सली ढेर

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ आपटन माझी को मार गिराया। मारा गया नक्सली बोकारो जिले के चतरोपट्टी थाना क्षेत्र के ढ़ोडी गांव का रहने वाला था। अमित हांसदा लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे और राज्य सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था।

इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी

घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षाबल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मुठभेड़ के दौरान मौजूद अन्य नक्सली भाग न पाएं। फिलहाल इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

संगठन को बड़ा झटका

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इनामी नक्सली के मारे जाने से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगेगा। अमित हांसदा संगठन की कई गतिविधियों में सक्रिय था और कई हमलों में शामिल रहा है। सुरक्षाबलों की यह सफलता झारखंड में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

Jharkhand Crime
Advertisment
Advertisment