Advertisment

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नजरबंद, नगड़ी रिम्स-2 आंदोलन पर रोक

रांची में नगड़ी रिम्स-2 परियोजना को लेकर प्रस्तावित रोपा-पोसो आंदोलन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को प्रशासन ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। नगड़ी में समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटनाक्रम से रांची की

author-image
MANISH JHA
1756019307037
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क: राजधानी रांची से बड़ी राजनीतिक हलचल की खबर सामने आई है। नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना की जमीन को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को प्रशासन ने रविवार सुबह नजरबंद कर दिया।

आवास पर नजरबंद

जानकारी के अनुसार, सदर डीएसपी की टीम ने सुबह-सुबह चंपाई सोरेन को उनके रांची स्थित सरकारी आवास पर नजरबंद कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने नगड़ी में रोपा-पोसो आंदोलन करने का ऐलान किया था। बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक आंदोलन में शामिल होने की तैयारी में थे, लेकिन प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए यह कदम उठाया।

नगड़ी में समर्थकों का जमावड़ा

 हालांकि चंपाई सोरेन स्वयं आंदोलन स्थल पर नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन नगड़ी इलाके में उनके समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे आंदोलन जारी रखेंगे और रिम्स-2 परियोजना की जमीन नहीं छोड़ेंगे। प्रशासन ने किसी भी विवाद को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है।

 राजनीतिक हलचल तेज

 पूर्व मुख्यमंत्री को नजरबंद किए जाने के बाद रांची में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इस कदम को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बता रहे हैं, वहीं प्रशासन का कहना है कि यह फैसला शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है। फिलहाल, चंपाई सोरेन अपने आवास में ही मौजूद हैं और बाहर निकलने पर रोक है।

bjp Jharkhand
Advertisment
Advertisment