Advertisment

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया "बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर" पुस्तक का लोकार्पण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर – A Touch of The Divine (दिव्यता का स्पर्श)” का लोकार्पण किया। इस पुस्तक में बाबा बैद्यनाथ धाम की ऐतिहासिक

author-image
MANISH JHA
1756115864109
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक  कल्पना सोरेन ने झारखंड विधान सभा में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर – A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श)” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक देवघर और झारखंड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

पुस्तक में धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं का उल्लेख

 इस पुस्तक में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, पौराणिकता और धार्मिक महत्व को गहराई से प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने देवघर की आस्था से जुड़ी परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं तथा सांस्कृतिक धरोहरों का विस्तृत वर्णन किया है। साथ ही, इसमें कानूनी और वैधानिक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया है। पुस्तक न केवल धार्मिक श्रद्धालुओं बल्कि शोधकर्ताओं और अध्येताओं के लिए भी उपयोगी साबित होगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

 इस  अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, सचिव अरवा राजकमल, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, अपर महाधिवक्ता श्री अच्युत केशव तथा राजकीय अधिवक्ता मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति देवघर की धार्मिक आस्था को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगी।

Jharkhand hemant soren
Advertisment
Advertisment