Advertisment

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे की उच्च स्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे की बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, रोजगार, पर्यावरणीय संतुलन और भूमि वापसी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्र ने राज्य को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

author-image
MANISH JHA
1756218564176
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, वाईबीएन डेस्क। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में कोयला खनन प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

स्थानीय लोगों की समस्याओं और पुनर्वास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन कार्यों के कारण स्थानीय लोग विस्थापित और प्रभावित होते हैं। इसलिए उनके पुनर्वास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि खनन कार्य संपन्न होने के बाद भूमि राज्य सरकार को लौटाई जाए, ताकि उसे मूल रैयतों को वापस किया जा सके।

पर्यावरणीय संतुलन और विकास पर चर्चा 

बैठक में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, खनन क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास और स्थानीय लोगों को रोजगार देने पर गहन विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य की साझा जिम्मेदारी तय करने की बात पर बल दिया। 

केंद्र का सहयोग का आश्वासन

केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री की बातों से सहमति जताई और कहा कि राज्य और केंद्र मिलकर इन मुद्दों का समाधान निकालेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड के विकास और जनता की भलाई के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहयोग करेगी। 

Advertisment

बैठक में मौजूद अधिकारी 

इस अवसर पर मुख्य सचिव अलका तिवारी, खान सचिव अरवा राजकमल, खान निदेशक राहुल सिन्हा, CMPDI के सीएमडी मनोज कुमार, BCCL के सीएमडी समीरन दत्ता, CCL के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह और BCCL के डीटी एम. के. अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Jharkhand hemant soren
Advertisment
Advertisment