Advertisment

मुख्यमंत्री ने दिवंगत कर्मियों के परिजनों को सौंपा 1-1 करोड़ का चेक

रांची विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों – कांस्टेबल अजीत कुमार, आरक्षी अनिल कुमार झा और शिक्षक सुशील कुमार मरांडी – के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। यह राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विशेष बीमा कवरेज

author-image
MANISH JHA
एडिट
1756376645847
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधानसभा परिसर में राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। जिन कर्मियों के परिजनों को यह सम्मान दिया गया, उनमें शामिल हैं – कांस्टेबल स्व. अजीत कुमार (जिला पुलिस बल, गुमला), आरक्षी स्व. अनिल कुमार झा (जिला पुलिस बल, सरायकेला) और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक स्व. सुशील कुमार मरांडी (जिला जामताड़ा)।

सरकार हमेशा परिजनों के साथ : मुख्यमंत्री

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन सभी कर्मियों के परिवारों के साथ खड़ी है, जो सेवा के दौरान किसी दुर्घटना में दिवंगत हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिवंगत कर्मियों के परिजनों को ससम्मान उनका पूरा हक-अधिकार उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में आज तीनों कर्मियों के आश्रितों को विशेष बीमा कवरेज योजना के तहत 1-1 करोड़ रुपए की राशि सौंपी गई।

परिजनों ने जताया आभार

दिवंगत कर्मियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और राज्य सरकार के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। परिजनों ने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने सरकार की इस पहल को सराहनीय कदम बताया।

विशेष बीमा कवरेज योजना का लाभ

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की विशेष बीमा कवरेज योजना के अंतर्गत यह राशि आश्रितों को उपलब्ध कराई गई। इस योजना के तहत सेवा के दौरान दुर्घटना में दिवंगत होने वाले कर्मियों के परिजनों को आकस्मिक लाभ प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य उपस्थित

Advertisment

इस अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया झारखंड के हेड एवं महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

hemant soren Jharkhand
Advertisment
Advertisment