Advertisment

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हेतु कांग्रेस पार्टी का संकल्प

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदीप यादव और केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हर जनप्रतिनिधि का धर्म है। 26 अगस्त को INDIA गठबंधन विधानसभा के भीतर और बाहर विरोध-प्रदर्शन करेगा।

author-image
MANISH JHA
1755874306566

रांची वाईबीएन डेस्क। रांची स्थित परिसदन कचहरी में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक विधायक दल के नेता प्रदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना तथा नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर जनप्रतिनिधि का सर्वोच्च कर्तव्य है।

लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस का धर्म

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 ने देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है। लेकिन वोट की हेराफेरी और चोरी सीधे-सीधे संविधान का उल्लंघन है। इसलिए कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने इस अधिकार की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई का संकल्प लिया है। 

26 अगस्त को विधानसभा में जोरदार विरोध

विधायक दल ने निर्णय लिया कि 26 अगस्त को INDIA गठबंधन विधानसभा के भीतर और बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन करेगा। प्रदीप यादव ने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से बातचीत हो चुकी है और उन्हें विश्वास है कि सरकार इस दिशा में प्रस्ताव लाकर भारत सरकार को सशक्त संदेश देगी।

आंदोलन लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा का

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस का यह संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की आत्मा की रक्षा का आंदोलन है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आवाज़ पूरे भारत में गूंजेगी और केंद्र सरकार को मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाध्य करेगी। 

बैठक में शामिल नेता

Advertisment

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, विधायक रामेश्वर उरांव, सुरेश बैठा, भूषण बाड़ा, नमन विकसल, ममता देवी, सोनाराम सिंकू, निशात आलम एवं रामचन्द्र सिंह उपस्थित रहे। 

Congress Protest
Advertisment
Advertisment