Advertisment

दरभंगा की टिप्पणी पर सियासी संग्राम, झारखंड में भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी आक्रोश मार्च

बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी की दिवंगत मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर झारखंड में भी सियासी घमासान मच गया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में 1 सितंबर को रांची में कांग्रेस

author-image
MANISH JHA
1756702131175
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची/वाईबीएन डेस्क । बिहार के दरभंगा जिले में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी अब झारखंड की सियासत में भी बड़ा मुद्दा बन गई है। भाजपा महिला मोर्चा ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराने का ऐलान किया है।

आज आक्रोश मार्च

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि आज जयपाल सिंह स्टेडियम से श्रद्धानंद रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष विरोध सभा होगी। 

राहुल गांधी मांगे माफ़ी

आरती सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश की छवि धूमिल करने वाले राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी की मां के लिए कहे गए अपशब्दों पर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता और विशेषकर महिलाओं को गहराई से आहत किया है। 

थाने में कराया एफआईआर दर्ज

 गौरतलब है कि दरभंगा की इस घटना के बाद "राष्ट्रीय धर्म रक्षा मंच" के बैनर तले लोगों ने बापू की प्रतिमा के सामने कान पकड़कर और महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री मोदी की मां की तस्वीर के सामने माफी मांगकर विरोध जताया। मंच के अध्यक्ष अमृतेश पाठक ने सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Darbhanga News Jharkhand bjp modi
Advertisment
Advertisment