Advertisment

दरभंगा टिप्पणी विवाद : रांची में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दिन दरभंगा में पीएम मोदी की मां पर की गई टिप्पणी को लेकर झारखंड भाजपा महिला मोर्चा ने रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन का ऐलान किया। स्थिति को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय

author-image
MANISH JHA
1756716319514
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दिन दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला गरमा गया है। इसी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

पुलिस प्रशासन सतर्क

घोषणा के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने श्रद्धानंद रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कांग्रेस कार्यालय में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धानंद रोड के एंट्री प्वाइंट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि कोई भी कार्यकर्ता जबरन अंदर न पहुंच सके।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटान

भाजपा महिला मोर्चा के विरोध के ऐलान के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय में जुट गईं। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की और रांची जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता झंडे-बैनर के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और विपक्ष के खिलाफ “वोट चोर-गद्दी छोड़” के नारे लगाए। “ 

अहिंसा हमारा मार्ग, लेकिन मर्यादा जरूरी

मौके पर मौजूद महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे बापू की अनुयायी हैं और अहिंसा उनका मार्ग है। हालांकि यदि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से लोकतांत्रिक मर्यादा तोड़ने की कोशिश हुई तो महिला कांग्रेस भी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यकर्ता आएं, प्रदर्शन करें, उनका स्वागत है लेकिन मर्यादा लांघी नहीं जानी चाहिए।

Jharkhand Congress bjp
Advertisment
Advertisment