Advertisment

चर्चित नीरज सिंह हत्या कांड : आज फैसला सुनाएगा धनबाद की अदालत

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड में आज (27 अगस्त 2025) फैसला सुनाया जाएगा। इस मामले में पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 11 आरोपी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने छह महीने में ट्रायल खत्म करने का आदेश दिया था। नौ साल से लंबित यह मामला अब अंतिम चरण में

author-image
MANISH JHA
1756264328063
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची/धनबाद वाईबीएन डेस्क : धनबाद के बहुचर्चित नीरज सिंह हत्या कांड में आज (27 अगस्त 2025) फैसला आने वाला है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी इस हाई-प्रोफाइल मामले में अपना निर्णय सुनाएंगे। इस मामले में पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित 11 अभियुक्त आरोपित हैं। 

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती 

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने इस हत्या कांड से जुड़े एक कानूनी विवाद पर सुनवाई करते हुए ट्रायल कोर्ट को अधिकतम छह महीने में फैसला सुनाने का निर्देश दिया था। इसी आदेश के बाद सभी गवाहों और पक्षकारों की सुनवाई पूरी कर अदालत ने 27 अगस्त 2025 की तिथि तय की थी। अब पूरे राज्य की नज़र इस ऐतिहासिक फैसले पर टिकी हुई है।

पूर्व विधायक संजीव सिंह की स्थिति

इस मामले के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सशर्त जमानत प्रदान की है। जमानत के तहत उन पर स्पष्ट निर्देश है कि वे केवल न्यायिक कार्यों में ही शामिल हो सकते हैं तथा धनबाद आने पर रोक लगी हुई है। संजीव सिंह इस मामले में करीब 9 साल से जेल में बंद रहे हैं। इस बीच उनकी जमानत पर कई बार कानूनी बहसें हुईं और अंततः सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें शर्तों के साथ राहत दी।

घटना की पृष्ठभूमि

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या ने 2017 में पूरे राज्य की राजनीति और समाज को हिला दिया था। नीरज सिंह अपने घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उनके वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में नीरज सिंह के अलावा उनके अंगरक्षक और एक अन्य साथी की भी मौत हो गई थी। वारदात के बाद से यह मामला राज्य की राजनीति और न्याय व्यवस्था के लिए सबसे चर्चित मुकदमों में से एक बन गया। अब नौ साल लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद आज फैसला आने जा रहा है।

court justice Jharkhand
Advertisment
Advertisment