Advertisment

रांची की बेटी दिव्यानी लिंडा का भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में चयन

रांची की बेटी दिव्यानी लिंडा का चयन भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। दिव्यानी स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब, कांके की खिलाड़ी हैं। उनके चयन से गांव और पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है।

author-image
MANISH JHA
Untitled design_20250819_201625_0000
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के चंदरा गांव की बेटी दिव्यानी लिंडा का चयन भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। दिव्यानी स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब, चरदी कांके की प्रतिभावान खिलाड़ी रही हैं। इसी क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

गांव में जश्न का माहौल 

दिव्यानी के चयन की खबर मिलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इसे झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया। हर कोई दिव्यानी की इस सफलता पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

समाजसेवियों और खेल जगत से बधाई

 इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश सिंह जग्गू, रांची जिला के महासचिव आसिफ नईम, डॉ. शाहनवाज कुरैशी, रामेंद्र कुमार, राणा मिश्रा, शकील अंसारी, समेंदर लाल, पंचायत समिति सदस्य रेशमी तिर्की और स्टार वॉरियर्स क्लब के कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू ने दिव्यानी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूरे झारखंड को उन पर गर्व 

दिव्यानी की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। अब सबकी निगाहें उनके अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन पर टिकी हैं, जब वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Advertisment
Football Jharkhand
Advertisment
Advertisment