/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/08/20250808_125920_0000-2025-08-08-13-00-38.png)
रांची वाईबीएन डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपने पिता और झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि वे बाबा के हर सपने को पूरा करेंगे और वीर पुरखों के संघर्ष व बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
वीर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि
अपने एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने महान झारखंड आंदोलनकारी अमर वीर शहीद निर्मल महतो को शहादत दिवस पर नमन किया। उन्होंने झारखंड की धरती को वीरों और क्रांतिकारियों की भूमि बताते हुए कहा कि वीर महतो अमर रहें, झारखंड के वीर अमर रहें।
कर्तव्य निभा रहे हैं मुख्यमंत्री, दशकर्म 15 अगस्त को
झारखंड सीएमओ द्वारा साझा तस्वीर में मुख्यमंत्री पिता के निधन के शोक के बीच भी अपने दायित्व निभाते नजर आए। इस बीच दिशोम गुरु के तीन कर्म का आयोजन किया जा चुका है। 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को एकादश संस्कार होगा। जिला प्रशासन ने देशभर से आने वाले अनुयायियों और गणमान्य लोगों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा बाबा हमेशा कहा करते थे सार्वजनिक जीवन में हमेशा आम जनता के लिए खड़े रहना, वे संघर्ष के मिसाल थे, उन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा, इस राज्य के लिए हमेशा लड़ते रहे, उन्होंने कभी व्यक्तिगत हितों को तरजीह नहीं दी, संसद से सड़क तक इस राज्य के लिए संघर्ष करते रहे आज यह झारखंड है तो दिशोम गुरु की देन है, अब उनका साया हमारे ऊपर से उठ चुका है, पर वह हम सभी के पथ प्रदर्शक मार्गदर्शक बने रहेंगे, उन्होंने इस राज्य के खातिर हमसे कई वचन लिए थे मैं उनसे किए हुए वादों को पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगा