Advertisment

नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संस्कार भोज, लाखों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

नेमरा की धरती पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत अनेक विशिष्ट अतिथि और लाखों लोग शामिल हुए। सभी ने बाबा को नमन किया और उनके योगदा

author-image
MANISH JHA
20250816_201557_0000
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क :
नेमरा की धरती शनिवार को भावुक माहौल की साक्षी बनी, जब लाखों लोग स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने पहुंचे। श्रद्धांजलि देने वालों में आमजन के साथ-साथ कई विशिष्ट मेहमान भी शामिल हुए। सभी ने बाबा को नमन करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जताया आभार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के कोने-कोने से आए आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जब बाबा दिल्ली के अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब पूरे राज्य की दुआएं उनके साथ थीं। बाबा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अंत्येष्टि से लेकर संस्कार भोज तक जनता का साथ हमारे परिवार के लिए बड़ा संबल रहा। उन्होंने कहा कि बाबा हमेशा झारखंड के मार्गदर्शक और पथप्रदर्शक के रूप में याद किए जाएंगे।

विशिष्ट मेहमानों संग लाखों लोग हुए शामिल

इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सभी ने बाबा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

संघर्ष और त्याग की मिसाल थे दिशोम गुरु 

लोगों ने बाबा को संघर्ष और त्याग की मिसाल बताया। उनका पूरा जीवन झारखंड और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। झारखंड आंदोलन की सफलता को उनकी तपस्या का परिणाम माना गया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Advertisment
cm defence minister rajnath singh hemant soren Jharkhand
Advertisment
Advertisment