Advertisment

पटना में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे हेमंत सोरेन

पटना में वोटर अधिकार यात्रा का समापन विपक्षी एकता के शक्ति प्रदर्शन में होगा। इस अवसर पर राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव मंच साझा करेंगे। विनोद पांडेय ने कहा कि एसआईआर भाजपा-चुनाव आयोग की साजिश है, जिसका मुकाबला जनता करेगी।आने वाले बिहार

author-image
MANISH JHA
1756695936984
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची/ वाईबीएन डेस्क : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि राजधानी पटना में सोमवार को आयोजित होने वाली वोटर अधिकार यात्रा का समापन विपक्षी एकता के शक्ति प्रदर्शन में तब्दील होगा। इस मौके पर झामुमो अध्यक्ष व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करेंगे।

एनडीए और भाजपा पर साधा निशाना

विनोद पांडेय ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा ने भाजपा और एनडीए की नींद उड़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया भाजपा और चुनाव आयोग की संयुक्त साजिश है। इसके जरिए खासतौर पर गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक, दलित, मजदूर, किसान और आदिवासी वर्ग को वोट देने से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, अब जनता जागरूक हो चुकी है और इस षड्यंत्र को नाकाम करेगी।

 लोकतंत्र बचाने की लड़ाई

उन्होंने कहा कि संसद में जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज दबाई गई तो सड़क पर संघर्ष कर लोकतंत्र की रक्षा करना जरूरी हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं और झामुमो इस लड़ाई में पूरी मजबूती से साथ खड़ा है। झारखंड की तरह बिहार में भी एसआईआर को गरीब वोटरों को हाशिए पर धकेलने की साजिश करार दिया गया है।

2025 बिहार चुनाव पर भी नजर

 विनोद पांडेय ने दावा किया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जनता इंडिया गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगी। जिस तरह 2024 में झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन को सत्ता सौंपी थी, उसी तरह बिहार में भी विपक्ष को आशीर्वाद मिलेगा।

Advertisment

 patna | Jharkhand | hemant soren

patna Jharkhand hemant soren
Advertisment
Advertisment