Advertisment

रांची में स्वतंत्रता दिवस पर मांस, मछली और मुर्गा बिक्री पर रोक

15 अगस्त को रांची में मांस, मछली और मुर्गा बिक्री, खरीद और परिवहन पर नगर निगम ने प्रतिबंध लगाया। उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।खरीद और परिवहन पर रोक लगाई। उल्लंघन पर होगी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई।

author-image
MANISH JHA
Untitled design_20250812_191202_0000

रांची वाईबीएन डेस्क* : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची नगर निगम ने एक अहम निर्णय लेते हुए 15 अगस्त को मांस, मछली और मुर्गा की बिक्री, खरीद और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। निगम प्रशासन ने साफ किया है कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सभी बधशालाएं, मांस-मछली की दुकानें और मुर्गा मार्केट इस दिन पूरी तरह बंद रहेंगे।

क्रय-विक्रय और परिवहन पर भी पाबंदी

निगम अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखने और शहर में शांति-सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि न केवल दुकानों को बंद रखना अनिवार्य होगा, बल्कि इस दिन मांस, मछली और मुर्गा के क्रय-विक्रय और उनके परिवहन पर भी सख्त पाबंदी रहेगी। पुलिस और निगम की संयुक्त टीम शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण करेगी, ताकि आदेश का पालन सुनिश्चित हो सके। 

उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों या दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस निर्णय का सम्मान करें और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में प्रशासन का सहयोग करें।

Jharkhand nagar
Advertisment
Advertisment