Advertisment

झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने शुरू किया 'हम स्वदेशी सामग्री बेचते है' अभियान, 27 अगस्त से लगेंगे बोर्ड

रांची में झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रेस वार्ता में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि लोकल फॉर वोकल का संकल्प अब धरातल पर दिख रहा है। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने बताया कि 27 अगस्त से व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में “हम स्वदेशी

author-image
MANISH JHA
20250818_001355_0000
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची (वाईबीएन डेस्क) : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा रविवार को चैम्बर भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। “लोकल फॉर वोकल” का संकल्प अब धरातल पर दिख रहा है। छोटे-छोटे व्यवसायी यदि अपने प्रतिष्ठानों पर “हमारे यहां स्वदेशी सामग्री बिकती है” का बोर्ड लगाएं, तो यह अभियान और मजबूत होगा।

27 अगस्त से व्यापारी लगाएंगे बोर्ड

चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने बताया कि 27 अगस्त से पूरे झारखंड में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर “हम स्वदेशी सामग्री बेचते हैं” का बोर्ड लगाएंगे। यह कदम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

व्यापारी वर्ग आत्मनिर्भर भारत की रीढ़

महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि जब-जब देश को ज़रूरत हुई है, व्यापारियों ने आगे बढ़कर योगदान दिया है। इस अभियान से छोटे कारोबारियों को ताकत मिलेगी और झारखंड की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य राम बांगड़ इस पहल को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

रक्षा क्षेत्र और व्यापार में प्रगति

पूर्व अध्यक्ष महेश पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जीएसटी दरों में कमी से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिलेगा। वहीं रक्षा राज्यमंत्री ने घोषणा की कि 27 अगस्त को वे स्वयं भी व्यापारी प्रतिष्ठानों पर जाकर स्टिकर लगाएंगे और दुकानदारों को स्वदेशी के लिए प्रेरित करेंगे।

Advertisment

चैंबर का संकल्प 

सह सचिव विकास विजयवर्गीय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में व्यापारी वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चैंबर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर न सिर्फ व्यापार को सशक्त करेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, पूर्व अध्यक्ष आर.के. सरावगी, महेश पोद्दार, पवन शर्मा, कुणाल अजमानी, कार्यकारिणी सदस्य राम बांगड़, रोहित पोद्दार, मुकेश अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, अमित शर्मा, आर.के. गरोडिया, किशन अग्रवाल, कुणाल विजयवर्गीय, सुनील गुप्ता, प्रमोद सारस्वत और अरुण जोशी मौजूद रहे।

narendramodi GST Raksha Mantri Bharat Jharkhand
Advertisment
Advertisment