/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/16/untitled-design_20250816_105923_0000-2025-08-16-11-00-22.png)
रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सोरेन का असमय निधन राज्य की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। अध्यक्ष महतो ने कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर वे बेहद दुखी हैं और इस क्षति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
अपूरणीय क्षति बताया
अध्यक्ष महतो ने कहा, “आज वे हमारे बीच नहीं रहे। उनका असमय चले जाना हम सभी को स्तब्ध करता है। वे एक संवेदनशील और जनसेवी नेता थे, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।” उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन ने अपने कार्यकाल में शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।
परिवार और समर्थकों को दी ढांढस
विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार और उनके चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस विकट घड़ी में ईश्वर परिवार और समर्थकों को धैर्य व शक्ति प्रदान करे। रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि रामदास सोरेन का योगदान सदैव याद किया जाएगा और उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनको हमेशा याद किया जाएगा