Advertisment

मोदी हटाओ लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ झारखंड से नवादा रवाना हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल : आलोक कुमार दूबे

कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब बिहार और झारखंड मिलकर भाजपा की वोट चोरी और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रांची से नवादा के लिए

author-image
MANISH JHA
20250819_094004_0000

रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार और झारखंड मिलकर मोदी सरकार की तानाशाही और भाजपा की वोट चोरी की साज़िश के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा की धरती से लेकर नवादा तक गूंजेगा नारा – मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ।”

 बिहार-झारखंड की साझा विरासत

 आलोक दूबे ने कहा कि बिहार की धरती ने जब-जब राजनीतिक अंगड़ाई ली है, देश का इतिहास बदला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही वोट अधिकार यात्रा को युवाओं का अपार समर्थन मिल रहा है। इस आंदोलन को लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य जैसे दिग्गज नेताओं का भी साथ मिला है, जिससे यह और अधिक मज़बूत हो रहा है।

केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार

आलोक दूबे ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तानाशाही नीतियों ने देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। लेकिन राहुल गांधी जिस मजबूती से वोट चोरी के खिलाफ बिगुल बजा रहे हैं, वह करोड़ों युवाओं और आम जनता की आवाज बन चुका है। उन्होंने कहा कि ईडी-सीबीआई की कार्रवाई, लोकसभा सदस्यता रद्द करने और चुनाव आयोग की धमकियों से राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। “वह उसी परंपरा से आते हैं, जिन्होंने अंग्रेजों को खदेड़ा था, इसलिए उन्हें डराने की हिमाकत न की जाए,” दूबे ने कहा।

बिहार-झारखंड मिलकर देंगे ऐतिहासिक सफलता

दूबे ने विश्वास जताया कि झारखंड और बिहार मिलकर कंधे से कंधा जोड़कर इस वोट अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक सफलता दिलाएंगे और लोकतंत्र को बचाने की दिशा में निर्णायक संदेश देंगे।

Advertisment
Loktantra Bachao modi Bihar bjp Congress
Advertisment
Advertisment