Advertisment

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संदीप थापा को रांची सिविल कोर्ट से जमानत

रांची सिविल कोर्ट ने हिस्ट्रीशीटर संदीप थापा को जमानत दे दी है। पुलिस ने उसे 13 जून को हथियार और कार के साथ गिरफ्तार किया था। हत्या और रंगदारी जैसे कई मामलों में वह आरोपी रह चुका है, जबकि कुछ मामलों में उसे बरी भी किया गया है।

author-image
MANISH JHA
Untitled design_20250812_184008_0000

रांची वाईबीएन डेस्क : रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त-5 की अदालत ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संदीप थापा को जमानत दे दी है। उसकी ओर से अधिवक्ता सुनील पांडेय और जेनी विभा ने अदालत में बहस की। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तारी के समय हथियार और कार बरामद

रांची पुलिस ने 13 जून को संदीप थापा को गिरफ्तार किया था। उसके पास से दो रायफल, 23 जिंदा गोलियां, एक कार और कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए थे। पुलिस के मुताबिक, यह बरामदगी उस समय हुई जब वह एक आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहा था।

हत्या और रंगदारी के कई मामलों में आरोपी

संदीप थापा का नाम हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे कई संगीन मामलों में जुड़ा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह आपराधिक जगत में सक्रिय रहा है। हालांकि, हाल के वर्षों में कुछ मामलों में उसे साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था। जमानत मिलने के बाद अब उसकी अगली कानूनी रणनीति पर सबकी नजर है।

Crime Jharkhand murder
Advertisment
Advertisment