Advertisment

ग्रामीणों का गुस्सा: साइबर ठग को पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीण ने घेर लिया, महिला गंभीर रूप से घायल

जामताड़ा के कुरबा गांव में साइबर ठग को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीण भड़क गए। छापेमारी के दौरान छत गिरने से आरती देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और हंगामा किया। बाद में महिला को अस्पताल ले जाया गया

author-image
MANISH JHA
1757928256470

रांची,जामताड़ा वाईबीएन डेस्क :  जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरबा गांव में सोमवार को पुलिस टीम पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम साइबर ठग को पकड़ने गई थी। पुलिस ईश्वर मंडल नामक व्यक्ति के घर पहुंची, जिसका नाम तेलंगाना के एक साइबर ठगी मामले में सामने आया था। लेकिन घर का मुख्य दरवाजा बंद था। शक होने पर पुलिसकर्मी दीवार पर चढ़ गए और एस्बेस्टस की छत से अंदर जाने की कोशिश करने लगे। 

छत गिरने से महिला घायल

पुलिसकर्मी जैसे ही छत पर चढ़े, अचानक छत और ईंटें ढह गईं। छत के ठीक नीचे बैठी आरती देवी मलबे की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को देखकर गांव के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और आक्रोश जताने लगे।

ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरा

हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को चारों ओर से घेर लिया और करीब एक घंटे तक मौके पर हंगामा होता रहा। ग्रामीणों ने मांग की कि घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में एक निजी वाहन से आरती देवी को सदर अस्पताल भेजा। 

Crime Jharkhand cyber fraud
Advertisment
Advertisment