Advertisment

पांच राजनीतिक दलों से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मांगे शपथ पत्र

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड के 5 राजनीतिक दलों — आपका हमारा पार्टी, बहुजन सदन मोर्चा, झारखंड दिशाेम पार्टी, हम किसान पार्टी और झारखंड जनाधिकार पार्टी — को पंजीकृत दलों की सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ये दल पिछले छह वर्षों

author-image
MANISH JHA
Untitled design_20250814_152433_0000

रांची वाईबीएन डेस्क : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर झारखंड के 5 राजनीतिक दलों को पंजीकृत दलों की सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन दलों में हजारीबाग का आपका हमारा पार्टी, गिरिडीह का बहुजन सदन मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम का झारखंड दिशाेम पार्टी, रांची का हम किसान पार्टी और झारखंड जनाधिकार पार्टी शामिल हैं। ये दल पिछले छह वर्षों से किसी भी लोकसभा या विधानसभा के आम/उप चुनाव में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

 कानून के तहत पंजीकरण की शर्तें

निर्वाचन आयोग के पंजीकरण नियमों के अनुसार, यदि कोई दल लगातार छह वर्ष तक चुनाव में भाग नहीं लेता है, तो उसे पंजीकृत दलों की सूची से हटाया जा सकता है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत, दलों को पंजीकरण के समय नाम, पता, पदाधिकारी आदि का विवरण देना होता है और किसी भी बदलाव की जानकारी तुरंत आयोग को देनी चाहिए। 

शपथ पत्र व सुनवाई की तिथि तय

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड ने इन दलों के अध्यक्ष/महासचिव को 22 अगस्त 2025 तक शपथ पत्र और लिखित पक्ष भेजने का निर्देश दिया है। इसके बाद 29 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे सुनवाई होगी। इस संबंध में सूचना संबंधित दलों को उनके पंजीकृत पते पर भेजी गई है, साथ ही समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और आम सूचना के माध्यम से भी सार्वजनिक की गई है।

Election election commission Jharkhand
Advertisment
Advertisment