Advertisment

झारखंड विधानसभा में बीजेपी का प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा का पूरक मानसून सत्र दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार से शुरू हुआ, लेकिन कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा ने सदन की सीढ़ियों पर जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस दौरान दो अहम मुद्दे उठाए—सूर्या हांसदा एनकाउंटर और

author-image
MANISH JHA
1756101623439
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क   : झारखंड विधानसभा का पूरक मानसून सत्र दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार से फिर शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत से पहले ही सदन की सीढ़ियों पर भाजपा विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों की जमीन छीनने और महत्वपूर्ण मुद्दों को दबाने का काम कर रही है। 

बाबूलाल मरांडी ने उठाए मुद्दे

 नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स-2 और सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सच्चाई को सरकार छिपा रही है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच केवल सीबीआई से ही संभव है। मरांडी ने यह भी कहा कि भाजपा इस मामले को विधानसभा के भीतर और सड़कों पर भी उठाएगी। 

रिम्स-2 जमीन विवाद

 मरांडी ने रिम्स-2 निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर ग्रामीण वर्षों से खेती कर रहे हैं और जिनकी रसीद किसानों के नाम पर है, उसी पर जबरन अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने इसे किसानों के अधिकारों का हनन बताया और सरकार को चेतावनी दी कि भाजपा इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी।

सत्ता पक्ष का पलटवार

 सत्ता पक्ष ने भी केंद्र सरकार द्वारा किए गए हालिया संविधान संशोधन का विरोध किया और कहा कि यह राज्यों के अधिकारों पर सीधा हमला है। *कार्यवाही स्थगित* प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित कर दिया।

bjp Protest monsoon session
Advertisment
Advertisment