/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/01/1756718513607-2025-09-01-14-52-57.jpeg)
रांची वाईबीएन डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए दरभंगा में की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। महिला नेता और कार्यकर्ता जयपाल सिंह स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकालते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकलीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रांची विश्वविद्यालय के मेन गेट के सामने रोक दिया।
पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ रही प्रदर्शनकारी महिलाओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। बड़ी संख्या में मौजूद महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर बैठकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से आरोप लगाया गया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री और उनके परिवार पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके खिलाफ पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
हल्का बल प्रयोग
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस बीच कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।