Advertisment

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संत जेवियर कॉलेज की KAP सर्वे टीम को किया संबोधित

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में संत जेवियर कॉलेज की KAP सर्वे टीम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सर्वे मतदाताओं के ज्ञान और भागीदारी को समझने में सहायक हैं। कॉलेज की टीम झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्रों में 1800 मतदाताओं से

author-image
MANISH JHA
20250820_142901_0000
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची वाईबीएन डेस्क : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को संत जेवियर कॉलेज द्वारा आयोजित चुनाव संबंधित ज्ञान, अभिवृत्ति और अभ्यास (KAP) एंडलाइन सर्वेक्षण के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीसरे पक्ष द्वारा किए जाने वाले ऐसे सर्वेक्षण मतदाताओं के हित में नीतिगत निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाते हैं।

मतदाताओं की सोच और भागीदारी समझने में मदद

के. रवि कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सर्वेक्षण से मतदाताओं के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार को समझने में मदद मिलती है। साथ ही यह जानकारी मिलती है कि लोग मतदान को लेकर कितने जागरूक हैं, उनके अधिकार और कर्तव्य को लेकर समझ का स्तर क्या है और निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी वास्तविक भागीदारी कितनी है।

झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्रों में सर्वे

इस अवसर पर संत जेवियर कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा अखौरी ने जानकारी दी कि कॉलेज की टीम द्वारा चुनाव संबंधित KAP सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए 5 मास्टर ट्रेनर और 30 जांचकर्ता नियुक्त किए गए हैं। यह सर्वे झारखंड के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके अंतर्गत 20 विधानसभा क्षेत्रों के 60 मतदान केंद्रों के लगभग 1800 मतदाताओं से बातचीत कर आंकड़े जुटाए जाएंगे।

 जागरूकता पर होगा विशेष फोकस

सर्वे के दौरान मतदाताओं की मतदान में भागीदारी, अधिकारों के प्रति जागरूकता, मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की स्थिति और मतदान प्रक्रिया की समझ जैसे बिंदुओं पर खास फोकस किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अपर निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह सहित KAP सर्वे की पूरी टीम मौजूद रही।

Election election commission Jharkhand
Advertisment
Advertisment